शाहजहांपुर। जिले के उपभोक्ताओं को बिजली का कनेक्शन लेने में परेशानी नहीं आएगी। ऊर्जा निगम ने नया कनेक्शन लेने और विद्युत भार बढ़ाने की सेवा शुरू कर दी है। साथ ही एक्सईएन या एसई से नीचे का कोई अफसर बिजली कनेक्शन देने से इन्कार नहीं कर सकता।
एसई जेपी वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने में कोई समस्या आ रही है तो संबंधित अधिशासी अभियंता या फिर अधीक्षण अभियंता से संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर खंभा लगाकर एस्टीमेट से सूचित कर संयोजन देने का प्रयास किया जाएगा। संवाद