कलक्ट्रेट गेट पर प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन करते हिंदू जागरण मंच के कार्य
- फोटो : शहर मेंं पथ संचलन करते राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता। संवाद
शाहजहांपुर। पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के विरुद्ध जारी हिंसा के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने कलक्ट्रेट गेट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। सरकार की बर्खास्तगी के साथ वहां राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को सौंपा। जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार हिंसा को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। हिंसा प्रभावित क्षेत्र को सेना के हवाले किया जाए। दंगा प्रभावित हिंदुओं का पलायन रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। बांग्लादेशियों को पहचानकर तत्काल देश से निकाला जाए। महानगर अध्यक्ष राजेश अवस्थी, संतोष शर्मा, गोविंद, अभय राज, शैलेंद्र सिंह, शेर सिंह, विनीत शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद