फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केंद्रीय मंत्री पर टिप्पणी के विरोध में फूंका पुतला

Fri, 06 Feb 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार में राहुल गांधी का पुतला दहन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
खुटार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर गई टिप्पणी को लेकर खुटार में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सिख समाज के तमाम लोग खुटार के मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। यहां कांग्रेस नेता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जगवंत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बेहद गलत टिप्पणी की है। यह कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राहुल गांधी की टिप्पणी का सिख समाज पूरी तरह से विरोध करता है। इसके बाद पुतला दहन किया गया। इस मौके पर दलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, अमनदीप सिंह, बलदेव सिंह, कश्मीर सिंह, मंजीत सिंह, जागीर सिंह रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें