जीएफ कॉलेज के हिंदी विभाग में एमए उत्तरार्द्ध के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर पूर्वार्द्ध के विद्यार्थियों ने गीत, गजल, कविताएं, चुटकुले आदि सुनाकर सीनियर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर जूनियर्स ने सीनियर्स को उपहार भी भेंट किए।