फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे मुन्नों ने अपने हाथों से बनाए मिट्टी के दीये और रंगोली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली का पर्व शुक्रवार को स्कूल व कॉलेजों में धूमधाम से मनाया। स्कूलों में नन्हे-मुन्नों ने अपने हाथों से मिट्टी के दीये बनाए। कॉलेजों में छात्राओं ने सुंदर रंगोली बनाई।
विज्ञापन

माउंट लिट्रा जी स्कूल प्राइमरी एवं किडजी प्रीस्कूल के बच्चों ने कुम्हार को मिट्टी से दीये, कलश आदि बनाए जाते देखा, फिर अपने हाथों से कुछ दीये बनाने का प्रयास भी किया। प्रधानाचार्य रोशनी गुप्ता ने दिवाली पर मिट्टी के दीये ही प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर दिव्या श्रीवास्तव, मोहित कुमार, सुशीला सक्सेना, नेहा श्रीवास्तव, अपूर्वा यादव, शीतल चौहान, सुबिया खान आदि मौजूद रहे।
ऑल सेंटस स्कूल में प्रबंधक सचिन बाथम ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूली बच्चे श्री गणेश, लक्ष्मी जी, सरस्वती, हनुमानजी व अन्य देवी-देवताओं के स्वरूप में सजकर आए। उन्होंने दिवाली के शुभकामना कार्ड बना और दीये सजाकर जीवन में सच्चाई का उजाला करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य शैल सक्सेना, उप प्रधानाचार्य साक्षी रस्तोगी, कोऑर्डिनेटर जिया खान, किड्स जोन प्रधानाचार्य मंतशा सिद्दीकी मौजूद रहे।
विज्ञापन

संत कृपाल एकेडमी में दीया मेकिंग, थाली व कैंडिल डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। दीया मेकिंग में मीत शर्मा, कैंडिल डेकोरेशन में देवांश व आरोही ने प्रथम, अग्रजा, नंदनी ने द्वितीय व साध्या, प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।थाली डेकोरेशन में परिधि ने प्रथम, कृतिका ने द्वितीय, निविशा व आद्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निदेशक श्वेता रस्तोगी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
जेएल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में रंगोली व दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार, नूरमा तनवीर, अक्षय पांडेय, बिजनेस कुमार, शिखा दीक्षित, सौम्या द्विवेदी आदि मौजूद रहे। बीएस पब्लिक स्कूल में बच्चों ने भारत के मानचित्र पर दीप जलाकर देश के सदैव जगमगाते रहने का संदेश दिया। इसके साथ ही छात्राओं ने रंगोली भी बनाई। अंत में भगवान गणेश व लक्ष्मी की आरती हुई। इस मौके पर डायरेक्टर शालिनी अग्रवाल, कोआर्डिनेटर विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
एसएस कॉलेज में हुई प्रतिमा, दीपक सज्जा व रंगोली रचना
शाजहांपुर। एसएस कॉलेज के डीएलएड विभाग की ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में भगवान गणेश की प्रतिमा, दीपक सज्जा व रंगोली रचना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार आजाद फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मीना शर्मा ने पर्व की महत्ता बताई। डीएलएड प्रभारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. विनीत श्रीवास्तव, डॉ. शैलजा मिश्रा, अमिता रस्तोगी, गौरव शर्मा, अभिषेक वाजपेयी, शैलेंद्र द्विवेदी, रचना रस्तोगी, प्रतिभा द्विवेदी, शिवानी भारद्वाज, सर्वोत्तम शर्मा, जयसिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें