12वीं की परीक्षा में स्कूलों की हुई बल्ले-बल्ले
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट लगभग सभी स्कूलों में शानदार रहा। कई स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा तो कुछेक का दो-चार प्रतिशत गिर गया। कुल मिलाकर सभी को खुश होने का मौका बोर्ड ने दिया है। शहर के तक्षशिला पब्लिक स्कूल में परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक राज कुमार खंडेलवाल ने बताया कि उनके यहां आस्था ने 94.2 प्रतिशत, ऋचा अग्रवाल ने 93.2, हरपिंदर ने 93, प्रज्ञा ने 91.8, श्रेया बियानी ने 90.4, विनायक ने 90.2, किंजा ने 90, अनिकेत ने 90, शुभम दीक्षित ने 89.4 और राशि 88.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। सेंट पॉल्स इंटर कॉलेज में 153 विद्यार्थियों में 145 उत्तीर्ण हुए और स्कूल का रिजल्ट 95 प्रतिशत रहा। यहां शिवांशु दीक्षित ने 91.4 प्रतिशत, आकृति उपाध्याय ने 91.2, सृष्टि जायसवाल ने 87.4, प्रज्जवल वर्मा 87.4, अनस अमीन अंसारी ने 86 और इमान अंसारी ने 85.6 प्रतिशत अंकों के साथ कामयाबी हासिल की। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां तृषिता कोले, रोशनी अग्रवाल, नेहल ओमर, सार्थक जौहरी, पलक खन्ना, ख्याति मेहरोत्रा, प्रेरणा अत्रे, पलाश श्रीवास्तव, तरुण सिंह, साल्वी अग्रवाल, कौशिकी गुप्ता ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जवाहर नवोदय विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य एके शुक्ल ने बताया कि उनके यहां 45 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। निखत खान ने 93.8 प्रतिशत, माहिम कटिहा ने 92.2 प्रतिशत और गौरव सिंह ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। एसएसएमवी की प्रधानाचार्य जया कामथ ने बताया कि उनके यहां का परीक्षाफल 98.65 प्रतिशत रहा। स्तुति बंसल ने 90.8, वंशिका गुप्ता ने 89.8, शुभम मिश्रा ने 85.8, नगेंद्र सिंह ने 85 प्रतिशत अंक अर्जित किए। माधव राव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य मीरा भाटिया ने बताया कि उनके यहां का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। यश दीक्षित ने 90, रवनीत ने 87.8, मनु गर्ग ने 87.2 और किरन शिवाच ने 86 प्रतिशत अंक अर्जित किए। बीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि उनके स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। फलक खान ने 92.4 प्रतिशत और सृष्टि गुप्ता ने 87.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। केंद्रीय विद्यालय-दो के प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने बताया कि उनके यहां का परीक्षाफल 95.3 प्रतिशत रहा। जिसमें वंश पाहूजा ने सर्वाधिक 95 प्रतिशत, सौम्या गुप्ता, हरविंदर सिंह और सुषमा गौतम ने समान रूप से 94.2 प्रतिशत अंक जुटाए।