फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे पर पानी से भरे गड्ढों में गिरे ई-रिक्शा और बाइक सवार

Fri, 10 Apr 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
निगोही के हमजापुर चौराहे से शाहजहांपुर मार्ग पर हुए गड्ढे में फंसकर पलटे ई रिक्शे को उठाते राहग
विज्ञापन
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे पर हुए गड्ढे बुधवार को हुई बारिश के कारण पानी से भर जाने से उधर से निकलने वालों के लिए मुसीबत बन गए। बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक गड्ढों में कई ई-रिक्शा पलटने के अलावा कई बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। हाईवे पर हमजापुर चौराहे से शाहजहांपुर की ओर करीब 200 मीटर हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो गया। मार्ग पर एक-एक फुट से भी अधिक गहराई के गड्ढों में भरे पानी में 20 से ज्यादा ई-रिक्शे पलटने से उन पर बैठे लोग घायल होने के साथ ही कई ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गए। मार्ग को दशा को देखते एक ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक अश्वनी शर्मा ने राहगीरों को खतरे से आगाह करने के लिए पानी में कुर्सियां रखवाईं। बाइक मैकेनिक इंतजार खां भी दिन भर गड्ढों में गिरने वाले राहगीरों को उठाने का काम करते रहे। लोक निर्माण विभाग के साइट इंचार्ज नईम खान ने बताया कि हाईवे से पानी निकालने और मरम्मत के लिए जेसीबी भेजी जा रही है। पानी निकालने के बाद गड्ढों को पाटने का काम कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें