शाहजहांपुर। पुराना जिला अस्पताल के पास शनिवार दोपहर एक डॉक्टर के मकान के गेट से ई-रिक्शा टकरा गया। गनीमत रही वहां पर कोई खड़ा नहीं था, वरना लोगों को काफी चोट आती। लोहे के गेट से टकराने के बाद ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमे कोल्ड ड्रिंक की बोतलें भरी थीं। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया। इस मामले की बेरी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। संवाद