फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाजपा नेता की कार से ई-रिक्शा में लगी टक्कर, पांच लोग घायल

Mon, 19 Aug 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
घटना के बाद कटरा थाने में बैठे घायल। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की शाम कार की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पर सवार दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार बदायूं के एक भाजपा नेता की बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने एक जनप्रतिनिधि के दबाव में छोड़ दिया।
विज्ञापन


तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम डभौरा निवासी ई-रिक्शा चालक निसार अहमद खां शाम करीब चार बजे तिलहर से सवारी लेकर यहां आ रहे थे। राजमार्ग पर खिरिया सकटू गांव के सामने पीछे से आ रही कार से ई रिक्शा को टक्कर लग गई। हादसे में ई-रिक्शे का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

ई-रिक्शा चालक निसार अहमद समेत कटरा थाना क्षेत्र के ग्राम भमौरी निवासी सत्यपाल सिंह, निगोही थाना क्षेत्र के गांव मोरनी निवासी गुड्डी देवी और रामकली को गंभीर चोटें आईं। सभी घायलों को पुलिस ने तिलहर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर बदायूं के एक भाजपा नेता की कार को कब्जे में ले लिया। आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि के दबाव में छोड़ दिया गया। बाद में घायलों के परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस पर कार चालक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। हल्के के दारोगा डालचंद ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें