खुटार। ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। शुक्रवार शाम छह बजे दलीपपुर गांव के लल्ला सिंह ई-रिक्शा में धान लेकर कैहमरिया गांव जा रहे थे। गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार कैहमरिया निवासी यूसुफ की बाइक में टक्कर लग गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यूसुफ को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लल्ला सिंह का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। संवाद