फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां मार्ग पर चलाईं मैगलगंज के लिए बंद की गईं ई-बसें

Sat, 09 Dec 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मैगलगंज के लिए रोजाना 2400 रुपये टोल टैक्स पड़ने के कारण बंद की गईं वातानुकूलित ई-बसों को पुवायां मार्ग पर लगा दिया है। इस कारण इस मार्ग पर तो बसों की अच्छी खासी संख्या हो गई लेकिन मैगलगंज के लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में 25 ई-बसों का संचालन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जा रहा है। इनमें से दो ई-बसों का गांधी जयंती पर मैगलगंज के लिए किया गया था। इसके बाद मैगलगंज में नया टोल टैक्स बना दिया गया। इस कारण इस मार्ग पर संचालित ई-बसों को रोजाना 2400 रुपये टोल टैक्स देने पड़ रहे थे। टोल टैक्स में छूट मिलने पर दोबारा ई-बसों का संचालन शुरू कराए जाने की योजना थी। इसके लिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता भी की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला जिसकी वजह से मैगलगंज के लिए ई-बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। जबकि, मैगलगंज जाने वाली ई-बसों का ठहराव रोजा, बनतारा, उच्चौलिया, जीबीगंज, जहानीखेड़ा और मैगलगंज में था। जिला हरदोई के निकाय शाहाबाद तक भी ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। इस मार्ग पर यात्री न मिलने से ई-बसों का संचालन बंद कर दिया गया। यात्रियों की संख्या कम होने से इस मार्ग पर अनुबंधित बसों का संचालन अधिक होना बताया जा रहा है।

पड़ोसी जिलों काे भी कवर करने लगीं थीं ई-बसें
मैगलगंज की ओर ई-बसों का संचालन शुरू होने के बाद ई-बसें पड़ोसी जिलों को भी कवर करने लगी थीं। इनमें लखीमपुर खीरी के यात्रियों को भी वातानुकूलित यात्रा का लाभ मिल रहा था। इनको अब रोडवेज बस या डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। इनके अलावा हरदोई और बीसलपुर को भी कवर किया जा रहा था। वर्तमान में सिर्फ बीसलपुर तक ई-बसें चल रहीं हैं।
विज्ञापन


किस रूट पर कितनी ई-बसों का संचालन
पुवायां - नौ
तिलहर - चार
जलालाबाद - तीन
बीसलपुर - छह
निगोही - दो
-

मैगलगंज रूट पर टोल प्लाजा बनने के बाद ई-बसों का संचालन बंद करना पड़ा था। इस रूट पर होने वाली आय से अधिक टोल ही देना पड़ रहा था जिसको बंद कराए जाने के लिए टोल प्लाजा के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया लेकिन अभी कोई समाधान नहीं निकला है। इसलिए इस रूट पर ई-बसों का संचालन बंद है और पुवायां रूट पर लगा दिया गया है। - संदीप लाहा, डिपो प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें