अल्हागंज में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
अल्हागंज। हरदोई हाईवे पर रघुनाथपुर गांव के पास बुधवार को कार और ट्रक से एक डंपर टकरा गया। हादसे में कार चालक फर्रुखाबाद निवासी राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार थाना कमालगंज निवासी अमर सिंह, सवायजपुर निवासी बृजेश व एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए। चालक हरदोई से कार की सर्विस कराकर रास्ते से तीन सवारियां बैठाकर घर लौट रहा था। हरदोई मार्ग पर बालाजी मंदिर से आगे डंपर से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर घूम गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार की खिड़की तोड़कर घायलों को निकाला। वहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उन्हें फर्रुखाबाद रेफर किया गया। संवाद