फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: चेकिंग स्टाफ की तत्परता के चलते परिजन से मिली गुमशुदा लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिवार वालों से नाराज होकर घर से निकल आईं थी दोनों
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। रेलवे के चेकिंग स्टाफ की तत्परता व सजगता के चलते दो लड़कियां अपने परिजन से मिल सकीं। इसके लिए चेकिंग स्टाफ के कार्य की प्रशंसा हो रही है।
सीआईटी नरेंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में चेकिंग स्टाफ ने गाड़ी संख्या 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस में मुरादाबाद से बरेली तक टिकट चेकिंग अभियान चलाया। तभी दो लकड़ियों को स्टाफ ने बिना टिकट पकड़ा। लड़कियां अच्छे परिवार की लग रहीं थी। इसलिए चेकिंग स्टाफ को कुछ शंका हुई, तो उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

लड़कियों ने बताया कि वे घर से नाराज होकर तीन दिन पहले निकल आईं थीं। काफी पूछने पर भी लड़कियां अपने अभिभावकों का संपर्क नंबर और पता बताने से हिचकिचाती रहीं। बाद में काफी समझाने पर एक लड़की ने अपने घर का संपर्क नंबर दिया, जिस पर कॉल करके उसके पिता से बात की गई तो पता चला कि लड़कियों की गुमशुदगी हरिद्वार के ज्वालापुर थाने में दर्ज है। परिजन बहुत परेशान हैं।
विज्ञापन

पिता ने लड़कियों को कहीं जाने न देने का अनुरोध किया। जिस पर सीआईटी नरेंद्र त्यागी ने आरपीएफ, जीआरपी व वाणिज्य कंट्रोल को अवगत कराया। बरेली स्टेशन पर टीटीई जितेंद्र के माध्यम से मेमो दिलाकर लड़कियों को सुरक्षित जीआरपी बरेली की महिला पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस कार्य में टीटीई अमित रस्तोगी, राजेश विनीत, विमलेश, टीना राज, ज्योति रस्तोगी, अजीत जितेंद्र, आरपीएफ कर्मी अनु कुमारी, मोनिका, अनिल कुमार, देवेंद्र मीणा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें