शाहजहांपुर। दिन में तेज हवा चलने के बाद हाईटेंशन लाइन में ब्रेक डाउन होने से शहर के सारे उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली जाने से लोगों को परेशानी आई। हालांकि, हवा थमने के बाद बिजली शुरू होने से राहत मिली।दोपहर में करीब तीन बजे तेज आंधी के कारण बिजली की आपूर्ति पटरी से उतर गई। सारे उपकेंद्रों के फीडर बंद कर दिए गए। करीब 30 मिनट तक बिजली बंद रही। वहीं दूसरी ओर ककरा उपकेंद्र के महमंद जलालनगर में तकनीकी कमी के कारण दो घंटे तक बिजली नहीं आई। अब्दुल्लागंज की लाइन भी ब्रेक डाउन होने से आपूर्ति बाधित रही। आवास विकास उपकेंद्र की बिजली भी फॉल्ट की भेंट चढ़ गई। भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोग परेशान रहे। संवाद