फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अल्हागंज में बारिश से 26 घंटे गुल रही बिजली, बेहाल हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्हागंज। झमाझम बारिश के बाद रविवार दोपहर से नगर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
विज्ञापन

बारिश से भीगी हाईटेंशन लाइन के करीब 10 इंसुलेटर फट गए। कई जगह पेड़ गिरने और तकनीकी खामियों से लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 26 घंटे तक बत्ती गुल रही। पूरी रात बिजली के बगैर लोग मच्छरों की भरमार से बेहाल रहे। सुबह होने तक तमाम घरों में सब मर्सिबल बंद रहने से पानी का संकट पैदा हो गया। वहीं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शोपीस बन गए और मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग दिन भर इधर-उधर भटकते रहे। सोमवार को शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें