फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाढ़ की संभावना से जीआईसी मैदान से कराया ई-बसों का संचालन

Mon, 16 Sep 2024 04:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से न्यू सिटी ककरा में स्थित चार्जिंग स्टेशन में जलभराव की संभावना है। इसको लेकर ई-बसों का संचालन रविवार को खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान से किया गया। हालांकि, चार्जिंग के लिए ककरा ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


सिटी बस ट्रांसपोर्ट के बेडे में 25 ई-बसें हैं, जिनका संचालन शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जा रहा है। जुलाई में गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने पर न्यू सिटी ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन में बाढ़ का पानी भर गया था। इससे वहां खड़ीं ई-बसों की बैटरी खराब हो गई थीं। वर्तमान में सात ई-बसों की बैटरी खराब है, जिसकी वजह से इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। 18 बसें संचालित हैं।
गर्रा नदी में एक बार फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है और बाढ़ आने की संभावना है। इसको ध्यान में रखकर सिटी बस ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक संदीप लाहा ने ई-बसों को सुरक्षित रखने के लिए खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान पर खड़ा करवाना शुरू कर दिया है। यहीं से ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं चला जाएगा तब तक ई-बसों को जीआईसी खेल मैदान में ही खड़ा किया जाएगा। यहीं से संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें