फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से रावतपुर में बढ़ी गंदगी

विज्ञापन
कांट के रावतपुर में सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
कांट। रावतपुर गांव में घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे के निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। गत वर्ष मानसून सीजन में इसी गांव में संक्रामक बीमारियां फैल चुकी हैं। इसलिए ग्रामीणों को फिर बीमारियां फैलने की आशंका परेशान कर रही है। गांव में स्वच्छता अभियान के तहत जगह-जगह कूड़ेदान भी रखे गए हैं, लेकिन लोग उनमें कूड़ा न फेंककर अगल-बगल डाल रहे हैं। गांव के पूर्व प्रधान पप्पू के अनुसार, इस बारे में ब्लाॅक कार्यालय पर शिकायत भी की गई, लेकिन कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं हो सकी। खंड विकास अधिकारी इंद्र कुमार ने बताया कि इस बारे में जल्द ही बैठक कर कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें