फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पूर्वी हवा चलने से कोहरे का असर होगा कम, तापमान बढ़ेगा

Wed, 31 Jan 2024 03:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धूप निकलने की वजह से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार सुबह कोहरा घना होने से दृश्यता 40 मीटर रह गई। मौसम विभाग के मुताबिक बादल होने और पूर्वी हवा चलने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और कोहरा का असर कम होगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को पूर्वी हवा चलने और बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी और दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें