फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में धुत पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ने काटा हंगामा

Thu, 22 Feb 2024 05:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ चुके पूर्व प्रत्याशी ने बुधवार रात नशे में धुत होकर जमकर हंगामा काटा। घर वालों और पड़ोसी डॉक्टर को गड़ासा दिखाकर काट डालने की धमकी दी। डॉक्टर ने पुलिस को जानकारी दी, जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पूर्व प्रत्याशी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस ने बमुश्किल दरवाजा खुलवाकर उसे हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने डॉक्टर से तहरीर देने के लिए कहा तो उन्होंने पूर्व प्रत्याशी के साथ राजीनामा कर मामले को समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रत्याशी को छोड़ दिया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसी कारण कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें