फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नशे में धुत होकर विधायक को व्हाट्सएप कॉल कर की थी अभद्रता

Wed, 28 Aug 2024 03:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। मीरानपुर कटरा विधानसभा से भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस को व्हाट्सएप कॉल कर अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि शराब के नशे में होने के बाद उसने कॉल कर अपशब्द कहे थे।
विज्ञापन

19 अगस्त को विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस के मोबाइल पर कॉल आई थी। व्हाट्सएप कॉल पर चार मिनट तक अपशब्द कहे गए थे। विधायक ने मामले में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस बीच 24 अगस्त को विधायक के निजी सचिव गढि़यारंगीन थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी जगवीर सिंह ने जैतीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि विधायक को कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी अर्जुन निवासी चाहरपुर थाना मदनापुर को हिरासत में ले लिया। वह दिल्ली में काम करता है और रक्षाबंधन के पर्व पर घर आया था। शुरुआती पूछताछ में वह टालता रहा, लेकिन बाद में उसने स्वीकार कर लिया। इंस्पेक्टर अवधेश सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी ने शराब पीने के बाद कॉल कर अपशब्द कहे थे। उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। उसे थाने से जमानत पर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें