सीडीओ पुलकित खरे ने शनिवार को क्षेत्र के गांव डभौरा स्थित आवश्यक वस्तु निगम के गोदाम पर छापा मारा और अभिलेखाें का निरीक्षण किया। अव्यवस्था मिलने पर गोदाम प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान 5,346 क्विंटल गेहूं, 2,291 क्विंटल चावल, 220 क्विंटल चीनी, 391 क्विंटल अंत्योदय गेहूं, 522 क्विंटल अंत्योदय चावल का इस माह का आवंटन पाया गया। इसमें 86 क्विंटल गेहूं तथा 181 क्विंटल चावल स्टाक में मिला जो कि अभिलेखाें से अधिक था। क्षेत्र वार कोटावार आवंटन की सूची गोदाम प्रभारी उपलब्ध नहीं करा सके। उनका द्वारा बताया गया कि अनाज वितरण वर्षाें पुराने आवंटन के आधार पर किया जा रहा है। ग्राम तथा विद्यालय वार आवंटन की सूची मांगने पर जहां आपूर्ति निरीक्षक द्वारा भेजने की जानकारी दी गई। वहीं दूसरी ओर गोदाम प्रभारी ने सूची मिलने से इंकार किया। सीडीओ ने बताया कि गोदाम पर मिड डे मील व सामान्य अनाज को एक साथ मिक्स करके रखा गया हैं। दोनाें की क्वालिटी गोदाम प्रभारी द्वारा एक ही बताई गई। उन्हाेंने अधीनस्थाें को उठान रजिस्टर के साथ स्टाक व वितरण रजिस्टर का प्रतिदिन सप्लाई व राजस्व टीम द्वारा सत्यापन कराने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्हाेंने ग्राम डभौरा स्थित कोटेदार नाजमा के गोदाम पर जाकर स्टाक व वितरण का भी सत्यापन किया तथा अभिलेख देेखे। कोटेदार का स्टाक व वितरण सही पाया गया। सीडीओ ने इस दौरान आरके बीके तेल डिपो का भी निरीक्षण किया। उनके साथ तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी व लेखपाल अनूप शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।