फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की साड़ी से फंदे पर लटक गया कार चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरीखास निवासी मदनपाल (35) ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि मदनपाल के ससुरालवालों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसकी कार गांव पैना में सड़क किनारे खड़ी मिली है।
विज्ञापन

मदनपाल दिल्ली की एक कंपनी में कार ड्राइवर था। मदनपाल की पत्नी माला चार महीने पहले अपने मायके सिंधौली के पैना गांव चली गई थी। छह महीने बाद मदनपाल शुक्रवार को घर लौटा था। वह कुछ देर गांव में रुका और कार लेकर पत्नी को विदा कराने ससुराल चला गया। शनिवार शाम वह घर लौट आया। उसकी कार भी नहीं थी। भाई इंद्रपाल ने बताया कि मदनपाल ने ससुरालियों द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी। उसके हाथ और पैर में चोट के निशान भी थे। रविवार रात उसने फंदे से लटककर जान दे दी। उसका शव गांव से करीब एक किमी दूर पेड़ से पत्नी की साड़ी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मदनापुर थाने में दी तहरीर
मदनपाल के परिवारवाले उसकी मौत का जिम्मेदार माला के परिजनों को मान रहे हैं। उसके फंदे से लटकने के बाद उन्होंने मदनापुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार करते हुए सिंधौली थाने जाने की बात कहकर टरका दिया। पुलिस के इस रवैये से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।- अमित चौरसिया, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें