शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर बाइक पर तीन सवारी बैठाने और स्टंट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान करीब 20 चालान किए गए।
चौराहे के चारों रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर स्टंट करने वाले बाइक सवारों को रोका गया। दोबारा चौराहों और रोड पर स्टंट किए जाने की दशा में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की चेतावनी दी। नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान किया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात के नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। संवाद