फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नाला निर्माण बंद, फिर धरने पर बैठे ग्रामीण

Tue, 07 Nov 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
नाला निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन करते तिलहर में अंबेडकर गांव मौजमपुर के ग्रामीण।जागरु
विज्ञापन
तिलहर। आंबेडकर गांव मौजमपुर के लोगों ने नाला निर्माण नहीं होने पर सोमवार से एक बार फिर अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंगलवार को आंदोलनकारियों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इसके बाद भी सुनवाई नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र करने की बात कही।
विज्ञापन


तालाब के ओवरफ्लो होने पर मौजमपुर गांव में गंदा पानी भर जाता है। ग्रामीण नाला निर्माण के लिए पिछले तीन माह से आंदोलन कर रहे हैं। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद नाला निर्माण नहीं हुआ है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को रामलाल वर्मा और ईश्वरी देवी के नेतृत्व में आंबेडकर पार्क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बता दें कि पिछले महीने भाजपा नेता आरती सिंह ने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर नगर क्षेत्र में गांव का पानी निकलने का विरोध जताया था। इसके बाद नाले का निर्माण अधर में लटक गया है। बताया जा रहा है कि मामले में जिला प्रशासन की ओर से एक कमेटी गठित की गई है। पैमाइश के लिए डीएम ने भी निर्देश दिए हैं। बावजूद ठोस कदम न उठाए जाने से ग्रामीण नाराज हैं। नगर पालिका की ईओ कल्पना शर्मा ने बताया कि यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है। निर्देश मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम अंजलि गंगवार ने कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें