हरियाणा में शाहजहांपुर के नागेश पांडेय को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। जिले के सुप्रसिद्ध बाल साहित्य लेखक डॉ. नागेश पांडेय संजय को हरियाणा के सिरसा में हुए अखिल भारतीय बाल साहित्य सम्मेलन में सम्मानित किया गया। बाल साहित्य आलोचना के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें इस वर्ष का सुरेंद्र वर्मा अखिल भारतीय बाल साहित्य आलोचना सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन में अनेक राज्यों के बाल साहित्यकार शामिल हुए। पिछले 30 वर्षों से बाल साहित्य लिख रहे नागेश पांडेय की अब तक 50 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। संवाद