फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लावारिस घूमती मिली लड़की के मामले में दहेज उत्पीड़न का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। छह दिन पहले कस्बे में घूमती मिली लड़की के मामले में पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। दुष्कर्म और उम्र के सत्यापन के लिए मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

29 नवंबर को चाइल्डलाइन 1098 को मानसिक विक्षिप्त लड़की के बंडा में घूमने की सूचना मिली थी। चाइल्ड लाइन के को-ऑर्डिनेटर विनय शर्मा लड़की को लेकर वन स्टाप सेंटर आ गए थे। उसकी तबीयत बिगड़ी तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने उम्र 13 वर्ष बताते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई और दवा देने से इन्कार कर दिया था। बाद में बंडा थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य लड़की को वन स्टॉप सेंटर से ले आए। थाना प्रभारी के मुताबिक उन्होंने लड़की को उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया था। वहीं बाल संरक्षण आयोग तक मामला पहुंचने के बाद बंडा पुलिस ने उसके परिजन की तलाश कराने के लिए दरोगा को बलिया भेजा था। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है। भाई ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसने पांच मई को अपनी बहन की शादी प्रमोद से बलिया के एक मंदिर में की थी। बहन मानसिक तौर पर कमजोर है। उसकी बहन को पति ने दहेज के लिए जमकर पीटा था। भाई ने अपनी बहन की आयु 19 वर्ष बताकर कथित पति प्रमोद कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी राकेश मौर्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रमोद कुमार निवासी पसियापुर के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

दुष्कर्म की आशंका के चलते कराया मेडिकल परीक्षण
-राजकीय मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर ने लड़की की उम्र कम बताते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई थी। वहीं पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें