फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उर्स में कुत्तों पर बेरहमी से बरसाईं लाठियां, वीडियो वायरल

Thu, 25 May 2023 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में श्वानों पर लाठी बरसाता युवक।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उर्स के दौरान कुत्तों पर बेरहमी से लाठियां बरसाने का वीडियो वायरल होने पर पीरुल फॉर एनमिल्स यूनिट-टू के अध्यक्ष ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। वीडियो एमनजई जलालनगर स्थित बब्बू मियां की मजार के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार को वायरल हुए वीडियो में कुर्ता-पायजामा पहने युवक बेरहमी से कुत्तों पर लाठियां बरसाते नजर आ रहा। वीडियो उर्स शरीफ के दौरान बनाया गया है। इसमें आसपास सजावट दिख रही है। कव्वाली होने की आवाज भी आ रही है। वीडियो थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर में बब्बू मियां की मजार के पास का बताया जा रहा है। पीपुल फॉर एनमिल्स के अध्यक्ष श्रीश दीक्षित ने इसका संज्ञान लेकर थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें