शाहजहांपुर। मदनापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहनिया गांव के मोड़ से दुष्कर्म के आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। उप-निरीक्षक मोहित अधाना ने बताया कि सात मार्च को वादी ने बताया कि पवन ने उनकी बहन के साथ गलत काम किया। शोर-शराबा करने पर मारपीट की। शिकायत करने पर पवन के घरवालों ने गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। संवाद