फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट पर मुलाकात के बाद डॉक्टर ने किया बैंक अधिकारी से दुष्कर्म

सार

चौक कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी बैंक अधिकारी ने कानपुर की पुखरायां सीएचसी में तैनात डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।दोनों की मुलाकात एक वेबसाइट के माध्यम से हुई थी।काफी प्रयास करने के बाद भी डॉक्टर के शादी के लिए राजी न होने पर पीड़िता ने चौक कोतवाली पर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी बैंक अधिकारी ने कानपुर की पुखरायां सीएचसी में तैनात डॉक्टर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। दोनों की मुलाकात एक वेबसाइट के माध्यम से हुई थी।
विज्ञापन

एक बैंक में अधिकारी के पद पर कार्यरत युवती ने मैरिज वेबसाइट पर अपना प्रोफाइल डाला था। इसके जरिये उसकी कानपुर की कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत पुखरायां सीएचसी में तैनात डॉ. राजवीर सिंह से मुलाकात हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। उनकी शादी भी तय हो गई थी। आरोप है कि डॉक्टर ने बैंक अधिकारी के साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती से दस लाख रुपये ले लिए और शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने युवती का फोन उठाना भी बंद कर दिया। काफी प्रयास करने के बाद भी डॉक्टर के शादी के लिए राजी न होने पर पीड़िता ने चौक कोतवाली पर तहरीर दी। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी डॉक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
हादसे में बाइक सवार की मौत, दो घायल
शाहजहांपुर। कलान थाना क्षेत्र के गांव थरिया निवासी लटूरी (45) की बाइक में शुक्रवार शाम बदायूं-फर्रुखाबाद हाईवे पर ट्रक से टक्कर लग गई। हादसे में लटूरी की मौत हो गई। जबकि जाफर अली व अमीर अली घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें