शाहजहांपुर। पत्नी की दवा लेने आए पुवायां के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने डॉक्टर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले में चौक कोतवाली में तहरीर दी गई है। आरोप है कि परीक्षण के बहाने डाॅक्टर पत्नी को निजी वार्ड में ले गया था। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं।
बताया कि मंगलवार की शाम को अपनी पत्नी की दवा लेने कच्चा कटरा स्थित एक डॉक्टर के पास आए थे। आरोप है कि उसे प्राइवेट वार्ड के बाहर बैठा दिया और पत्नी का महिला स्टाफ के साथ परीक्षण किया। परीक्षण के बहाने पत्नी के साथ अश्लील हरकत कर दी। बाहर आकर महिला ने अपने पति को जानकारी दी। विरोध करने पर स्टाफ ने मरीज व तीमारदार के साथ अभद्रता की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर ने बताया कि मरीज का परीक्षण महिला स्टाफ ने किया था। वार्ड के अंदर वह नहीं गए थे। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद