फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएम ने जिला कारागार में बंदियों की सुनीं समस्याएं

Thu, 22 Feb 2024 05:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान डीएम ने पुरुष बैरकों में पहुंच कर बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। डीएम ने बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। विधिक सेवा के विषय में भी जानकारी ली। डीएम ने बंदियों के थैलों की जांच भी कराई। इसमें किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री नहीं पाई गई। कारागार में निरुद्ध बंदियों ने डीएम को अपनी समस्याएं बताईं। डीएम ने जेल अधीक्षक मिजाजी लाल को उनकी समस्याओं को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अशोक कुमार मीणा, जेलर कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें