फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ईवीएम वेयर हाउस का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
अ​धिकारियों और राजनैतिक दलों की मौजूदगी खोला जा रहा वेयर हाउस का ताला। स्र्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कैंट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने सभी तलों पर सील पैक ताले सहित ईवीएम का रखरखाव, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सीसीटीवी कैमरों का संचालन सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के सामने चेक किया। साथ ही डीएम ने जीएफ कॉलेज में ईवीएम के कमिशनिंग कार्य के लिए कक्षों का चिह्नांकन किया और आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि सभी कक्षों के आसपास बैरिकेडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय पूर्ण किया जाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट प्रावेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें