फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीएम ने डायल 112 गाड़ी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने अजीजगंज से नगरिया मोड़ रोड से तीन किमी पर तैनात डायल 112 की गाड़ी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने इवेंट रजिस्टर में दर्ज मामलों और उनके निस्तारण की स्थिति को भी देखा। डीएम ने निर्देश दिए कि आपसी मारपीट, झगड़े या भूमि संबंधित विवादों के विषय में बीट कांस्टेबल को जानकारी अवश्य दी जाए। थाना दिवस के योग्य प्रकरणों को थाना दिवस रजिस्टर में अंकित कराते हुए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर भेजने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी छोटा विवाद भविष्य में बड़ी घटना का रूप ले सकता है इसलिए सभी प्रकरणों पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाए। उन्होंने गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मियों के भ्रमण की स्थिति व आपराधिक मामलों का रजिस्टर भी देखा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें