फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग के घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Sun, 27 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
दिव्यांग के घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुराने डीएसओ कार्यालय कंपाउंड में शुक्रवार की रात शार्ट सर्किट से दिव्यांग के घर में आग लग गई। इसमें हजारों का नुकसान हो गया। मोहल्ले वालों की मदद से आग बुझाई गई। दिव्यांग गजराम के परिवार की माली हालत खराब है। उनकी पत्नी रामबेटी घर का गुजारा चलाने के लिए दूसरे के घरों में काम करती हैं। शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। परिवार के लोग बिस्तर से निकलकर बाहर भागे। देखते ही देखते घर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आकर गृहस्थी का सामान, कपड़े, बिस्तर, बर्तन आदि जल गए। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। उसके पहुंचने से पहले मोहल्ले वालों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। गृहस्थी का सामान जलने से गजराम के परिवार के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार के पास पहनने के लिए कपड़े और सोने के लिए बिस्तर भी नहीं बचे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें