फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग ने उतारा मौत के घाट: पैर पकड़ गिराया नीचे और फिर चाकू से किेए कई वार, खौफनाक वारदात से सहमे लोग

Sat, 04 Feb 2023 09:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

आवेश में रिक्शे से उतरे राजू ने तुरंत ही छेदालाल को पैर पकड़कर गिरा दिया और रिक्शे में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से कई वार कर दिए। छेदालाल के चाकू लगने के बाद दावत खा रहे लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर मीरानपुर कटरा के मडिया चक गांव में जन्मदिन की पार्टी के छेदालाल (35) की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान आवेश में आए दिव्यांग राजू ने पैर पकड़कर छेदा लाल को गिरा दिया और चाकू के कई वार किए। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। बृहस्पतिवार शाम को छेदालाल के पड़ोसी राजवीर के बेटे के जन्मदिन समारोह की दावत पर चल रही थी। शाम करीब आठ बजे ई-रिक्शा लेकर आए दिव्यांग राजू ने निकलने का प्रयास किया। दावत में खाना खिला रहे छेदालाल ने कुछ देर रुकने की बात कही।

इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, राजू को ऊंची आवाज में बात करना उचित नहीं लगा। दोनों में गाली-गलौज होने लगी। आवेश में रिक्शे से उतरे राजू ने तुरंत ही छेदालाल को पैर पकड़कर गिरा दिया और रिक्शे में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से कई वार कर दिए। छेदालाल के चाकू लगने के बाद दावत खा रहे लोगों में खलबली मच गई। सीएचसी पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें