बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को मंडल स्तरीय खोखो प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बरेली और शाहजहांपुर की टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मंडल की टीम में बरेली से छह, शाहजहांपुर से पांच और बदायूं से एक खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। ये खिलाड़ी राज्यस्तर पर खेलेंगे।
खेलते वक्त तक्षशिला के सीनियर वर्ग के खिलाड़ी उत्कर्ष डाइव मारते वक्त चोटिल हो गए। खेल सचिव नईम अहमद ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। डीआईओएस देवकी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उप प्रधानाचार्य कुसुम लता राजपूत, एश्वर्या शुक्ला समेत चारों जिलों के खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे। संवाद