फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज से डायवर्जन लागू, दो दिन जलालाबाद से बरेली मोड़ तक रोड रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। 10 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ेगा। इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। रविवार सुबह छह बजे से सोमवार रात 10 बजे तक रोडवेज बसों व छोटे वाहनों का रूट डायवर्ट रहेगा। जलालाबाद के याकूबपुर तिराहे से कांट से बरेली मोड़ तक रास्ता बंद किया जाएगा। रविवार और सोमवार को सफर करने से पहले एक बार ट्रैफिक प्लान को जरूर देख लें। कुछ रूट पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही बंद भी कर दिया गया।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा दिक्कत फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर मार्ग पर

पहले सोमवार को देखते हुए फर्रुखाबाद से आने वाली रोडवेज की बसें याकूबपुर तिराहे से कांट की ओर नहीं आएंगी। ये बसें मदनापुर, कटरा, तिलहर होकर शहर को भेजी जाएगी। हथौड़ा चौराहा से पुत्तूलाल चौराहे के मध्य रोडवेज बसों का संचालन प्रतिबंधित किया जाएगा। हथौड़ा चौराहे से अटसलिया मोड़ होते हुए बसों को चलाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह बरेली मोड़ से कांट होकर जलालाबाद, अल्हागंज, फर्रुखाबाद जाने वाले यात्री भी सतर्क हो जाए। रविवार सुबह छह बजे से मंगलवार तक इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बल्कि बस बरेली मोड़ से तिलहर, कटरा होकर जलालाबाद, अल्हागंज, फर्रुखाबाद को भेजी जाएगी।


शहर में घूमकर आएंगी बसें

इसी तरह रोडवेज बस स्टैंड से सीतापुर, लखनऊ, बरेली के लिए हथौड़ा चौराहे से अटसलिया मोड़ होकर बसों को निकाला जाएगा। ट्रैफिक प्लान में बरेली मोड़ से रात के समय शहर से होकर गुजरने वाली बसों पर भी रोक लगा दी गई। बसों को बरेली मोड़ से हरदोई चौराहा, जमुका तिराहा होते हुए अंदर लाया जाएगा।
विज्ञापन


भारी वाहन इन रूट पर रहेंगे प्रतिबंधित
सावन माह में जलाभिषेक के अवसर पर शुक्रवार की शाम आठ बजे से सोमवार रात दस बजे तक भारी वाहन डायवर्ट किए गए। पुलिस ने बरेली मोड़ से कांट, जलालाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है।
-कटरा चौराहा से जलालाबाद की ओर भारी वाहन रूट डायवर्जन के चलते नहीं चल सकेंगे।
-निगोही में पीलीभीत की ओर से आने वाले भारी वाहन हमजापुर चौराहा से पुवायां की ओर जाएंगे।
-मिर्जापुर ढाई गांव चौराहा से ढाईघाट की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा।
-कांट में मदनापुर की तरफ से आने वाले वाहन पुलिस नहीं आने देंगी।

अनुबंधित बसें हथौड़ा चौराहे से संचालित होंगी
सोमवार के पहले सोमवार को देखते हुए अनुबंधित बसों का संचालन रविवार से मंगलवार तक बाहरी इलाके से किया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम पांडेय ने बताया कि निगम की बसें रोडवेज अड्डे और अनुबंधित बसों को हथौड़ा चौराहा, हरदोई चौराहा से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें