जलालाबाद। नगर समेत आसपास के विभिन्न गांवों के दस अपराधियों के खिलाफ छह माह के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के घरों पर जाकर नोटिस चस्पा किए तथा ढोल बजाकर मुनादी कराई।
जिला बदर होने वालों में सबसे ज्यादा चार आरोपी गांव हारकटेटा के शामिल हैं। कोतवाल हरपाल बालियान ने बताया कि नगर के मोहल्ला गौसनगर निवासी आशिक, गांव चौक मनोरथपुर के नारायण प्रताप, गांव हारकटेटा के जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजपाल उर्फ राजू तथा चंद्रपाल उर्फ बबलू के अलावा गांव नौगवां के नेमचंद्र, कोला के गोविंद, गांव एलमनगर के सत्यवीर उर्फ राजू तथा इसी गांव के गोपाल को जिला बदर किया गया है। संवाद