शाहजहांपुर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत प्याज, लहसुन, ग्लेडियोलस, तुलसी और गेंदा का बीज वितरित किया जाए जा रहा है।
जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने बताया कि सोमवार को 189 कृषकों को लहसुन व 32 कृषकों को प्याज का बीज वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि पंजीकृत किसान किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय या डीएम कंपाउंड स्थित अलंकृत उद्यान से बीज प्राप्त कर सकते हैं। संवाद