फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कर्ज से परेशान होकर चाट विक्रेता ने दी जान

विज्ञापन
शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक के भाई अक्षय कुमार। संवाद
विज्ञापन
रामनगर गांव के दक्षिण में बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में लटका मिला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर/अल्हागंज। अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी अनिल कुमार (42) ने गांव के बाहर निवाड़ का फंदा गले में डालकर जान दे दी। वह आर्थिक तंगी से जूझने के साथ ही कर्ज से भी परेशान थे।
अनिल कुमार ने अपनी तीन बीघा जमीन को गिरवी डाल रखा था। भूमि नहीं होने के चलते वह चाट का ठेला लगाते थे। मंगलवार को उन्होंने गांव के किनारे ठेला लगाकर बच्चे को बैठा दिया। करीब आठ बजे वह गांव के बाहर खेत पर पहुंचे। इंजन के पंखे में चारपाई की निवाड़ को फंदा फंसा और फिर बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में फंदे से लटक गए।
विज्ञापन


सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई अक्षय कुमार ने बताया कि अनिल काफी ज्यादा परेशान थे। उनकी जमीन गिरवी पड़ी थी और बैंक ऑफ बड़ौदा इस्लामगंज शाखा से 50 हजार रुपये का लोन भी ले रखा था। कर्जदार होने के चलते उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


-
चार साल पहले हो चुकी पत्नी की मौत
अनिल की पत्नी झन्ना देवी की मौत करीब चार साल पहले बीमारी के चलते हो चुकी है। उसके तीन बेटे अनिवेश, अभिषेक और पुष्पेंद्र व बेटी रेनू हैं। उनकी मौत से परिवार के लोग गमजदा हैं।

शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम हाउस पर घटना की जानकारी देते मृतक के भाई अक्षय कुमार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें