मीरानपुर कटरा में गांव में तनाव की सूचना के बाद लोगों से वार्ता करते सीओ प्रयांक जैन। स्त्रोत ज
मीरानपुर कटरा के फीलनगर में आमने-सामने आए दो पक्ष, एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के फीलनगर गांव में बृहस्पतिवार सुबह जुलूस-ए-मोहम्मदी के रूट को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने नए रूट से जुलूस निकालने को लेकर आपत्ति कर दी। इसके बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
सुबह गांव के पूरब में स्थित दरगाह से जुलूस रवाना हुआ था। गांव में घूमने के बाद जुलूस का समापन दरगाह पर होना था। बताते हैं कि जुलूस के दौरान रास्ते को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। लाेगों के आमने-सामने आने की सूचना के बाद तुरंत ही एसडीएम और सीओ तिलहर प्रयांक जैन मौके पर पहुंचे। आयोजकों से पुलिस ने वार्ता की। इसके बाद परंपरागत रूट से जुलूस को निकाला गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात कर दी गई।
-
जुलूस को नए रास्ते से निकाला गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परंपरागत रूट से जुलूस काे निकलवाया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।
- संजीव वाजपेयी, एसपी देहात