फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बिजली का बिल बनाने को लेकर विवाद, उपभोक्ता ने टीजी-टू को पीटा

Fri, 05 Jul 2024 05:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला तारीन जलालनगर में बिजली का बिल बनाने को लेकर हुए विवाद में उपभोक्ता ने तकनीशियन ग्रेड (टीजी-टू) की पिटाई कर दी। मारपीट में उनके कपड़े फट गए। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के मोहल्ला तारीन जलालनगर में मीटर रीडर अली रजा रीडिंग लेने गए थे। उनके साथ निगोही रोड उपकेंद्र के टीजी-टू प्रेमचंद्र मौर्या भी थे। पार्षद शब्बन की गली के सामने सलमान के दरवाजे पर लगे मीटर को जांचने के बाद बिल बनाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं सका।
इस दौरान उन्होंने पुराना बिल अथवा कागज मांगने पर दिखाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि सलमान ने प्रेमचंद्र को लात-घूंसों से पीट दिया। घर से डंडा ले आया और उससे पीटा। विवाद में उनके कपड़े भी फट गए। सूचना पर अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार, एसडीओ और अवर अभियंता सत्यपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जेई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें