आरोप है कि अर्जुनपुर गांव की प्रधान के पति राजा सिंह ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे कंप्यूटर ऑपरेटर शमीम खान घायल हो गया। शमीम के सिर और माथे पर चोट आई है। इसके बाद कर्मचारी भड़क गए।
शाहजहांपुर के निगोही ब्लॉक खंड कार्यालय में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे फाइल फीड कराने को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर शमीम खान और अर्जुनपुर गांव की प्रधान के पति राजा सिंह के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि राजा सिंह ने चाकू से हमला कर दिया जिससे शमीम घायल हो गया। शमीम के सिर और माथे पर चोट आई है। इसके बाद कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने ब्लॉक में ताला डाल दिया। निगोही थाने में शमीम ने तहरीर दी है।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं, राजा सिंह ने बताया कि वह किसी काम से ब्लॉक मुख्यालय गए थे। वहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर का एक दिव्यांग महिला से विवाद हो रहा था। उन्होंने महज बीच बचाव कराया था।