जलालाबाद। गांव नगरिया भूड़ में घरवालों से कहासुनी के बाद दिव्यांग रामकुमार उर्फ छुन्नू (38) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गांव के नन्हेंलाल के चार बेटों में सबसे बड़ा रामकुमार हिस्से की जमीन अलग करने के लिए कहता था। बुधवार सुबह उसकी इसी बात को लेकर पिता से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से चला गया। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव से सिकंदरपुर को जाने वाली पगडंडी के समीप धान के खेत में किसी ग्रामीण ने शव देखा। कुछ ही देर में तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और शव को पहचानने के बाद रामकुमार के परिजनों को सूचना दी। कुछ देर में पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इंस्पेक्टर क्राइम रवि कुमार ने बताया कि शव के पास जहरीले पदार्थ की डिब्बी मिलने से आत्महत्या किए जाने की आशंका है। संवाद