शाहजहांपुर के खिरनीबाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में एसोसिएशन ऑफ दि डैफ वेलफेयर की बैठक में म
शाहजहांपुर। एसोसिएशन ऑफ दि डैफ वेलफेयर की बैठक खिरनीबाग स्थित रामचरन लाल धर्मशाला में हुई। जिसमें मूक-बधिरों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य संरक्षक हरिशरण वाजपेयी, अध्यक्ष नीरज वाजपेयी व महासचिव अमन सक्सेना ने दिव्यांगों की समस्याओं को सुना और जल्द ही संबंधित अधिकारियों से मिलकर समाधान कराने का आश्वासन दिया। अमन सक्सेना ने बताया कि 20 सितंबर को विश्व बधिर दिवस पर सुबह 9:00 बजे गांधी उद्यान पार्क से रैली निकलेगी। इसके साथ ही दिव्यागंजन के उत्पीड़न के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जाएगा। रैली में शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली और बदायूं के दिव्यांगजन शामिल होंगे। इस मौके पर रेहाना खातून, रितेश, प्रेम, मुकेश कुमार, उमेश, नजीर खान, सैयद मोनिस, सैयद फैसल आदि मौजूद रहे। संवाद