फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बस में चेकिंग के दौरान दिव्यांग अधिवक्ता से मारपीट

Sun, 10 Dec 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। रोडवेज बस में खुद को एआरएम बताने वाले व्यक्ति और उसके साथी ने टिकट चेकिंग के दौरान दिव्यांग अधिवक्ता को बुरी तरह पीट दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान अधिवक्ता के गले मे पड़ी सोने की चेन भी तोड़ ली। मारपीट करने वालों को अल्हागंज पुलिस को सौंप दिया गया है। अधिवक्ता का आरोप है कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जलालाबाद के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी अधिवक्ता अंकित भारद्वाज फतेहगढ़ कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। अंकित के अनुसार शुक्रवार को वह फतेहगढ़ से शाहजहांपुर डिपो की बस से लौट रहे थे। शाम सात बजे अल्हागंज के गांव गोरा के पास एक प्राइवेट कार पर सवार लोगों ने बस को रुकवा लिया। खुद को परिवहन विभाग का एआरएम बताते हुए टिकट चेक करने लगे। बताया कि उसने उन्हें अपना दिव्यांग पास दिखाया। वह टिकट को लेकर उससे भिड़ गए और उसे जबरिया बस से नीचे उतारने लगे। उसके विरोध करने पर उन दोनों ने उसके नाक व सिर में लात-घूंसे मारकर लहूलुहान कर दिया। उसके द्वारा अपने को अधिवक्ता होने की बात बताने पर वे दोनों अपनी कार में बैठकर चले गए। उसके द्वारा सूचना देने पर घरवाले अन्य लोगों को साथ लेकर उसे जलालाबाद बस अड्डे पर लेने आ गए। बताया कि इस दौरान उन दोनों की कार भी बस अड्डे के पास खड़ी थी। उसके बताने पर उसे लेने पहुंचे लोगों ने उन दोनों को पकड़ लिया और जलालाबाद थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामला अल्हागंज का बताते हुए एक सिपाही के साथ उन दोनों को अल्हागंज थाने भिजवा दिया। बताया कि वह भी अल्हागंज पहुंचा और पुलिस को तहरीर दे दी। बताया जाता है कि आरोपी फर्रुखाबाद में तैनात हैं। अल्हागंज के कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि बस में मारपीट का मामला था। चोट के आधार पर अधिवक्ता का मेडिकल परीक्षण कराया था। दोनों पक्षों में आपस में बात हो गई थी और वे चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें