फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केमिस्ट्री के मुश्किल सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझाया

Wed, 01 Mar 2023 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने के बाद पेपर का मिलान करते परीक्षार्थी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सीबीएसई की 12वीं के रसायन विज्ञान विषय का पेपर मंगलवार को सभी नौ केंद्रों पर हुआ। इसमें आए मुश्किल सवालों ने परीक्षार्थियों को उलझा दिया। उन्होंने बताया कि पेपर को हल करने में पसीना आ गया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह 10:15 बजे से रसायन विषय की परीक्षा शुरू हुई, जो दोपहर 01:30 बजे तक चली। परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में ऑर्गेनिक के सवाल सीधे एनसीईआरटी टेक्स्ट बुक से थे। कुछ सवाल ऐसे थे, जिनका जवाब देना बहुत मुश्किल हो गया। पेपर में कांसेप्ट आधारित, रीजनिंग, न्यूमेरिकल आदि तरह के प्रश्न आए। सीबीएसई के जिला कोॉर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि 1795 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 19 ने केमिस्ट्री की परीक्षा नहीं दी।

पेपर में ज्यादातर आर्गेनिक रिएक्शन से संबंधित प्रश्न आए थे। उन्हें पढ़ा नहीं था। लिहाजा सभी प्रश्न हल नहीं कर सके। हालांकि पास होने लायक सवालों के उत्तर लिखकर आया हूं। - दीपक
विज्ञापन

अधिकांश पेपर आर्गेनिक केमिस्ट्री से आया था। कुछ चीजें कठिन थीं। पाठ्यक्रम के अनुसार पेपर नहीं आया। इसलिए पेपर हल करने में दिक्कत हुई। - आदित्य पांडेय
पेपर में ऑर्गेनिक के सवाल सीधे एनसीईआरटी टेक्स्टबुक से थे। केमिस्ट्री के पेपर को लेकर तैयारी पहले से कर रखी थी। इसलिए ज्यादा परेशानी नहीं हुई। - सिद्दी
केमिस्ट्री का पेपर कुछ कठिन जरूर था, लेकिन कुछ भी छोड़ा नहीं है। पूरा पेपर हल करके आई हूं। अच्छे नंबर आएंगे, मुझे यह विश्वास है। - यशी

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने के बाद पेपर का मिलान करते परीक्षार्थी

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने के बाद पेपर का मिलान करते परीक्षार्थी

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने के बाद पेपर का मिलान करते परीक्षार्थी

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में परीक्षा देने के बाद पेपर का मिलान करते परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें