तिलहर। लगातार तापमान बढ़ने से क्षेत्र में उल्टी, दस्त और पेटदर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सीएचसी पर सुबह होते ही मरीजों की भारी भीड़ लग जाती है।
क्षेत्र में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सीएचसी की ओपीडी में रोजाना 500 से 700 मरीज आ रहे हैं। अधिकतर मरीज डायरिया के हैं। डॉ. आलोक जायसवाल ने बताया कि वर्तमान में उल्टी दस्त और पेट दर्द के मरीज अधिक संख्या में आ रहे हैं। अस्पताल से दवाइयां मुहैया कराई जा रहीं हैं। कई मरीजों को भर्ती करने की भी जरूरत पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मौसम में खानपान संबंधित सावधानी बरतने की आवश्यकता है। हल्का भोजन सभी को लेना चाहिए। गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीने से स्वास्थ्य ठीक बना रहता है।
-
झोलाछाप भी सक्रिय
क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में कई झोलाछाप भी सक्रिय हैं। मौजमपुर बस स्टॉप के पास कुछ मेडिकल स्टोर पर भी झोलाछाप मरीजों का इलाज कर रहे हैं। गांवों में भी तमाम स्थानों पर झोलाछाप मरीजों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं।