कुर्रियाकलां गांव में चल रहे टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्रॉफी देते पूर्व जिला पंचायत सदस्य न
कुर्रियाकलां। गांव में चल रहे जूनियर टीम टूर्नामेंट में धर्मपुर की टीम ने खिताबी जीत हासिल की। 48 रनों से हारकर नारायणपुर की टीम उपविजेता रही।
फाइनल मुकाबला धर्मपुर और नारायणपुर की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर नारायणपुर ने फील्डिंग चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी धर्मपुर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में 149 रन का लक्ष्य दिया। नारायणपुर की टीम का पहले ही ओवर में आठ रन पर एक विकेट गिर गया। इसके बाद मोहित ने 55 और अनुभव ने 29 रन बनाए। इस बीच लगातार विकेट गिरते रहने से नारायणपुर की टीम नौ ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। धर्मपुर की टीम ने 48 रन से खिताबी मुकाबला जीत लिया। मैन ऑफ द मैच दीपू रहे। उन्होंने 19 रन बनाने के साथ चार विकेट भी चटकाए। विजेता टीम को पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा ने ट्रॉफी दी। अंपायरिंग निर्मल वाजपेयी और कमेंट्री सरोज सानू ने की। इस दौरान शिवम, श्याम, पप्पू पांडे, नितिन, डब्बू, सर्वेश तिवारी आदि मौजूद रहे।