खुटार में धनुष यज्ञ मेले में पूजा करते मेला कमेटी के सदस्य। संवाद
खुटार। खुटार के नखासा बाजार में लगने वाले श्री धनुष यज्ञ मेले का शुभारंभ 26 नवंबर से होगा। शनिवार को मेला मैदान पर ध्वज स्थापना और पूजा की गई।
शनिवार को मेला कमेटी के सौरभ सिंह और वैभव सिंह ने कमेटी के तमाम लोगों के साथ हवन-पूजन किया और इसके बाद ध्वज स्थापित किया गया। रामलीला और नाटक का आयोजन 26 नवंबर से होगा। मेला मैदान में तमाम दुकानें और सर्कस भी लगने लगे हैं। हवन के समय राजवेंद्र प्रताप सिंह, विनीत सिंह, सुरेश सिंह, सत्येंद्र सिंह, सत्यपाल गुप्ता, पंकज सिंह, दुष्यंत सिंह, अजीत प्रताप सिंह, विपिन देवल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं। प्रव